फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बेंगलुरु में दो स्वर्ण व एक कांस्य जीत लौटी जिम्नास्ट मान्या शर्मा का बिश्नाह में स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने युवाओं से की मान्या से प्रेरणा लेने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिश्नाह। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा की पुत्री मान्य शर्मा ने एक बार फिर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर कस्बे बिश्नाह और जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन किया है। बेंगलुरु में हुई नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम कर वापस लौटीं मान्य शर्मा का पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा, डीडीसी धर्मेंद्र कुमार, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजन शर्मा, आदि ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

मान्य शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में अन्य खिलाड़ियों ने भी कड़ी चुनौती दी। लेकिन, कोच द्वारा दी गई शिक्षा पर केंद्रित रहकर उन्होंने जीत हासिल की। मान्या ने अपनी जीत का श्रेय माता-पिता तथा कोच को दिया। वहीं, पूर्व विधायक ने क्षेत्र के युवाओं से नशों से दूर रहकर खेलकूद और शिक्षा में रुचि लेने के साथ ही मान्या से प्रेरणा लेने की अपील की। कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेलो इंडिया के माध्यम से युवाओं को खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया जा रहा है। डीडीसी सदस्य ने मान्या को शुभकामनाएं दीं। कहा कि मान्या ने खेल प्रतिभा से कस्बे तथा राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने क्षेत्र के सभी माता-पिता से अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें खेल प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें