घगवाल। स्वच्छता पख़वाड़ा के तहत शनिवार को मेजर सुशील कुमार वर्मा सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में पौधा लगाया गया। इस अवसर पर एसडीएम सुनैना सैनी, तहसीलदार शकील अहमद, वन विभाग के अंशुमन, शहीद के परिवार से जिया लाल वर्मा, पूर्व सरपंच सुदेश वर्मा नेपौधा लगाया। एसडीएम सुनैना सैनी ने कहा कि गत एक अगस्त से 15 अगस्त तक स्वच्छता पख़वाड़ा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एक पौधा मां के नाम व एक पौधा शहीद के नाम पर लगाया जा रहा है। संवाद