रियासी। वन विभाग की तरफ से शुक्रवार को एक पौधरोपण अभियान चलाया। इसके तहत कोर्ट परिसर और सुला क्षेत्र में पौधे लगाए गए। कोर्ट परिसर में जिला प्रिंसिपल व सेशन जज की अध्यक्षता में पौधे लगाए। मौके पर बार एशोशिएसन के सदस्य और वन विभाग की डीएफओ ज्योत्सना सरकार मौजूद रहीं। प्रिंसिपल जिला एवं सेशन जज ने पर्यावरण को बचाने के लिए सभी पौधे लगाने का आह्वान किया। इस के बाद सुला क्षेत्र में भी कई स्थानों पर पौधे लगाए गए। अधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में भी कई स्थानों पर पौधरोपण अभियान को चलाया जाएगा।