रियासी। पौनी में शुक्रवार को अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए। इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन पवन कुमार शर्मा, डीएफओ ज्योत्सना, जिला कार्यवाह रविंदर , जिला संयोजक ब्रही दत्त, सह संयोजक दलीप, गौ सेवा प्रमुख गोकुल शर्मा, जुगल, जोगिंद्र, राजेंद्र, गोविंद राम आदि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, वन विभाग ने वीरवार को टोट भमाग में पौधरोपण अभियान चलाते हुए कई स्थानों पर पौधे लगाए।