बिलावर। पतंजलि योग समिति की ओर से सोमवार को हाई स्कूल देवल और फॉरेस्ट प्रोटक्शन फोर्स कार्यालय में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर कई प्रकार के औषधीय और फलदार पौधे रोपे गए। समिति के बिलावर प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि कई दिनों से योग समिति यह अभियान चला रही है। देवल स्कूल के साथ फॉरेस्ट प्रोटक्शन फोर्स के कार्यालय में नींबू, एलोवेरा, पत्थरचट्टा, सहित अन्य कई प्रकार के पौधे रोपे गए हैं। इस अवसर पर देवल स्कूल में तैनात स्टाफ के साथ फॉरेस्ट प्रोटक्शन फोर्स कार्यालय में तैनात कई लोग मौजूद रहे। संवाद