बिलावर। नेहरू युवा केंद्र कठुआ की ओर से हायर सेकेंडरी स्कूल परनाला में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें स्कूल स्टाफ सहित गांव के कई लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को ब्लॉक बिलावर के नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक अमन वर्मा ने स्वच्छता रखने के लिए शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने आग्रह किया कि सभी लोग अपने गांव, मोहल्ले, कस्बे को साफ सुथरा रखने का सहयोग करें, जिससे वातावरण को स्वच्छ रखा जा सके। इस मौके पर स्कूल में तैनात लेक्चरर मदन गुप्ता, रवि वेद, लखविंदर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद