लेह। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में विभागों के प्रतीक चिह्न और लोगो तैयार करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पिछले दिनों लद्दाख पुलिस ने अपना नाम बदलकर झंडा, वर्दी व स्टेशनरी पर प्रतीक चिह्न बदले थे। अब पर्यटन विभाग अपना लोगो तैयार करने जा रहा है। पर्यटन विभाग ने नोटिस जारी कर 30 जून 2020 तक लोगो की प्रविष्टियां मांगी हैं। इसके लिए विशेष कमेटी लोगो को जांचेगी और लद्दाख पर केंद्रित सबसे बेहतर लोगो को चुना जाएगा। सर्वश्रेष्ठ डिजाइनर को एक लाख रुपये पुरस्कार मिलेगा।