फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पाइप लाइन लीक, जनता परेशान

Thu, 05 Dec 2024 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
पाइप लाइन लीकेज के दौरान सड़क पर व्यर्थ बहता पानी। संवाद - फोटो : rspura
विज्ञापन
विजयपुर। कस्बा के वार्ड 12 में पाइप लाइन लीक होने से लगातार पानी व्यर्थ बह रहा है। लीकेज से लोगों के घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है।
विज्ञापन

विजयपुर में पानी की पाइप लाइन लीकेज की वजह से रोजाना पानी बर्बाद हो रहा है। इससे लोगों को दूषित पानी की आपूर्ति की समस्या बनी रहती है। जल शक्ति विभाग की ओर से क्षेत्र पाने के पानी की पाइप लाइन लगाई गई है। विजयपुर शहर में लाइन लीक होने से पानी की बर्बादी हो रही है। इसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ रही है। इसके समाधान के लिए जल शक्ति विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। राकेश कुमार, पंकज कुमार, सोनू कुमार और स्थानीय निवासियों ने बताया कि घरों में लंबे समय से दूषित पानी आ रहा है। जल शक्ति विभाग के अधिकारी सजाद गुप्ता ने बताया कि जल्द ही लीक हो रही पानी को पाइप को ठीक कर दिया जाएगा और लोगों को समय पर पानी दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें