फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिवखोड़ी धाम से लौट रहे यूपी के श्रद्धालु की मौत

Sat, 19 Sep 2026 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। रनसू स्थित शिवखोड़ी धाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर लौट रहे उत्तर प्रदेश के एक श्रद्धालु की वीरवार देर शाम मौत हो गई। मृतक की पहचान वेद प्रकाश शर्मा (62) निवासी हरनारायण खैर, जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है। उनके साथ यात्रा पर आए भगवान दास अग्रवाल ने बताया कि वे सभी उत्तर प्रदेश से धार्मिक यात्रा पर जम्मू-कश्मीर आए थे। उन्होंने पहले माता वैष्णो देवी के दर्शन किए और इसके बाद शिवखोड़ी में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। दर्शन करने के बाद वेद प्रकाश शर्मा घोड़े पर सवार होकर वापस रनसू की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक सांस लेने में परेशानी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद श्राइन बोर्ड की गाड़ी से उन्हें पीएचसी रनसू पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें पीएचसी पौनी रेफर कर दिया। हालांकि, पौनी अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में मौत के कारण को हृदय संबंधी समस्या से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें