किश्तवाड़ जिले में हुए आतंकी हमले के चार आतंकवादियों की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को इन चार संदिग्धों की तस्वीरें जारी की थी। किश्तवाड़ में इन्होंने हमले को अंजाम दिया था।
पुलिस ने इन सभी चार सक्रिय आतंकवादियों की तस्वीरें जारी करने के साथ ही पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इन आतंकवादियों के नाम
सैफुल्लाह, फरमान, आदिल और एक अन्य आतंकवादी, जिसे बाशा माना जा रहा है। इन चारों की तस्वीरें उर्दू और अंग्रेजी दोनों में एक पोस्टर के माध्यम से साझा की गई हैं।
किश्तवाड़ पुलिस के एक्स हैंडल की माने तो उसके मुताबिक, आम जनता से अनुरोध है कि वे तस्वीरों में दिखाए गए व्यक्तियों के बारे में कोई भी जानकारी साझा करें। जिनकी पहचान चार आतंकवादियों के रूप में की गई है। इन आतंकवादियों के बारे में जानकारी देने वालों को इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।