फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचई कर्मचारी सम्मानित, ग्रामीणों में बांटे मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। कोरोना महामारी के साथ ही लॉकडाउन के दौरान अपनी सेवाओं को देने वाले पीएचई कर्मचारियों को शनिवार को सम्मानित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं की एक टीम ने विभाग के मुख्य मिस्त्री अशोक कुमार के साथ ही अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया इस मौके पर उनको माता की चुनरी पहनाने के साथ ही प्रशंसा पत्र दिए गए। उनके कार्य की प्रशंसा भी की गई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पौनी तहसील अंतर्गत पड़ने वाले ग्रामीण क्षेत्र धनुआं में ग्रामीणों को मास्क बांटे। इस मौके पर ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताने के साथ ही आपस में सामाजिक दूरी को बनाए रखने को कहा गया। लगभग दौ सौ के करीब ग्रामीणों को मास्क दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें