फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अनावश्यक औपचारिकताओं से पंजीकरण के लिए परेशान हो रहे फार्मासिस्ट

विज्ञापन
जम्मू कश्मीर गवर्नमेंट फार्मासिस्ट एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने ड्रग कंट्रोलर से मुलाकात कर भारत सर
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर गवर्नमेंट फार्मासिस्ट एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने प्रधान भारत भूषण भगत और जेकेएमईएफ के अध्यक्ष सुशील सूदन के नेतृत्व में ड्रग कंट्रोलर से मुलाकात की। उन्होंने भारत सरकार से फार्मेसी अधिनियम 1948 32 (सी) के संशोधन के बाद ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण के लिए पेश आ रही समस्याओं को उजागर किया। वक्ताओं ने कहा कि अनावश्यक औपचारिकताओं से आवेदनकर्ताओं को परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

उपनिदेशक ड्रग कंट्रोलर ने फार्मासिस्टों की समस्याएं सुनी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजीकरण की प्रक्रिया को अनुकूल बनाया जाएगा। सरकारी संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सेवारत फार्मासिस्ट को पेरा मेडिकल काउंसिल से अनिवार्य पंजीकरण प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं है। शिष्टमंडल में जनरैल सिंह, आरपी सिंह, मदन लाल शर्मा, रतन लाल शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें