फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मार्च 2025 तक बनकर तैयार होगा पेट्रोलियम टर्मिनल

विज्ञापन
विज्ञापन
बजालता में 115 एकड़ में तैयार किया जा रहा पेट्रोलियम टर्मिनल रेलवे स्टेशन के पास जाम से मिलेगी निजात, सुरक्षा मानक मजबूत होंगे
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। शहर से सटे बजालता क्षेत्र में 115 एकड़ भूमि पर मार्च 2025 तक काॅमन यूजर फेसिलिटी के तहत पेट्रोलियम टर्मिनल को स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना पर 677 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। टर्मिनल की वाउंडरी वाॅल बनाई जा रही है, जिसके बाद अंडरग्राउंड टैंक के लिए शीघ्र निविदाएं दी जा रही हैं।

इस टर्मिनल की एक लाख किलोलीटर क्षमता होगी, जो रेलवे स्टेशन के पास मौजूदा 84 हजार किलोलीटर से 16 हजार अधिक होगी। यह अत्याधुनिक टर्मिनल सभी सुरक्षा मानकों के तहत शहर से बाहर बनाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन के नए प्रवेशद्वार (नरवाल की तरफ से) पर मौजूदा पेट्रोलियम टर्मिनल स्थापित है। यहां प्रतिदिन करीब सौ वाहनों में तेल लोड किया जाता है। लेकिन नए सुरक्षा मानकों के तहत यह टर्मिनल सही नहीं है। टर्मिनल के साथ ही रेलवे स्टेशन स्थापित है। जिससे अक्सर टैंकरों के खड़े रहने से जाम की स्थिति रहती है। इसी तरह अगर कोई अनहोनी हो जाती है, तो सबसे पहले टर्मिनल से रेलवे ट्रैक से ट्रेनें प्रभावित होंगी। बजालता में बन रहे नए पेट्रोलियम टर्मिनल में इंडियन आॅयल, बीपीसीएल व एचपीसीएल कंपनियों के तेल का भंडारण रखा जाएगा। इससे रेलवे स्टेशन के पास से तीनों तेल डिपो बजालता में शिफ्ट हो जाएंगे। रेलवे प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए मंडलायुक्त को पत्र लिखकर डिपो को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की गई है। इस तर्क दिया गया है कि अगर आग की घटना हो जाती है तो सबसे पहले रेलवे स्टेशन को नुकसान पहुंचेंगे। इंडियन आयल के मंडल रिटेल सेल्स प्रबंधक अंजनी कुमार ने बताया कि बजालता में अगले साल पेट्रोलियम टर्मिनल के शिफ्ट हो जाने से सुरक्षा मानक मजबूत हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ रेलवे स्टेशन के पास टर्मिनल में जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। जिससे बजालता से ही टैंकर तेल को लोड और अनलोड करने का काम करेंगे। जम्मू के डिपो से जम्मू कश्मीर के साथ लद्दाख में नियमित रूप से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति की जाती है। लेकिन अभी तक प्रदेश में सुरक्षा मानकों के तहत कोई उचित पेट्रोलियम टर्मिनल उपलब्ध नहीं है। गत दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमए स्टेडियम में अपनी रैली के दौरान बजालता पेट्रोलियम टर्मिनल का शिलान्यास किया था।

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें