फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन रुपये सस्ता देगा नगर निगम पैट्रोल-डीजल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू नगर निगम शहर के डोगरा चौक पर अपना पेट्रोल पंप खोलेगा। इसके लिए मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने जनरल हाउस में प्रस्ताव रखा जिसे एक स्वर में पारित कर दिया गया। मेयर ने कहा कि इंडियन ऑयल कारपोरेशन के साथ मिलकर निगम अपना पेट्रोल पंप खोलेगा। इससे निगम को अपने वाहनों के लिए डीजल-पेट्रोल सामान्य भाव से तीन रुपये सस्ता मिलेगा। हालांकि आम ग्राहकों के लिए ईंधन की दरें सामान्य रहेंगी। मेयर ने कहा कि अपना पेट्रोल पंप खुलने से निगम का ईंधन खर्च कम होगा। साथ ही आय का अच्छा स्रोत भी तैयार होगा। इसके लिए सचिवालय से मंजूरी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें