दोमाना। कानाचक्क पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आते देयारन में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत ही गई। जानकारी के अनुसार शमशेर लाल पुत्र गिरधारी लाल (30) निवासी गुड़ा पट्टन देयारन में एक घर में मजदूरी का काम कर रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। उसे तुरंत मिश्रीवाला पीएचसी में ले जाया गया, जहां से उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। जीएमसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी रूम में रखवा दिया है। -संवाद