फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से शराब ला रहा व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। पुलिस ने पंजाब से लाई जा रही 14 बोतलों शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी सिंकदर सिंह चौहान ने बताया कि पंजाब की तरफ से अटल सेतु से बसोहली में प्रवेश करने के दौरान व्यक्ति पर पुलिस कर्मियों को संदेह हुआ। इसके बाद उसकी कार रोकी। तलाशी लेने पर उसमें से 14 शराब की बोतलें बरामद की गई। पुलिस ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन एक्ट, आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान अजय कुमार निवासी वार्ड के के तौर पर हुई है। पुलिस को लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग अवैध तरीके से पंजाब से शराब जम्मू कश्मीर में ला रहे हैं। इसके बाद नाके बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें