फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा: हथियार और गोला-बारूद के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है मामला

Mon, 17 Oct 2022 02:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा

सार

कुपवाड़ा में पुलिस ने एक व्यक्ति को हथियार और गोला-बारूद समेत गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Kupwara - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना की संयुक्त कार्रवाई में करनाह क्षेत्र से एक व्यक्ति को हथियार और विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को एक विशेष सूचना पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


इंचार्ज पीपी ताड एएसआई मुनीर अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सैन्य जवानो के साथ हजीत्रा करनाह निवासी मोहम्मद शफी शेख के घर की तलाशी ली। उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर शफी ने खुलासा किया कि उसने अपने घर में एक सिलाई मशीन में कुछ हथियार और विस्फोटक छुपा रखा है।

शफी के खुलासे पर तलाशी के दौरान 1 पिस्टल, 2 पिस्टल मैगजीन, 11 पिस्टल राउंड और 2 जिंदा ग्रेनेड बरामद किए गए और उसे हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद शफी शेख के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


बता दें, मोहम्मद शफी शेख 2021 में चार्जशीट किए गए इसी तरह के एक मामले में मुकदमे का सामना कर रहा है। पुलिस के अनुसार इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें