रियासी के पार्क में रविवार शाम बारिश के बाद परिवार के साथ खेलते बच्चे।
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिले में रविवार दोपहर को एक घंटा तक चली तेज हवाएं और आंधी के बाद लगभग आधा घंटा तक तेज बारिश बारिश हुई। वहीं, शाम को मौसम साफ होने के बाद लोगों को राहत मिली। रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब एकदम से तेज हवाएं चलने लगीं। थोड़ी ही देर बाद बारिश शुरू हो हुई। शाम को लगभग छह बजे मौसम बिल्कुल साफ हो गया। लोग घरों से बाहर निकले और सुहावने मौसम का आनंद लिया। इस दौरान नगर के बीचोबीच स्थित जनाना पार्क में भी लोग परिवार के साथ सैर करने को पहुंचे। वहीं, बच्चों ने भी पार्क में झूलों का आनंद लिया।