फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एक साल से बस सेवा का इंतजार

Wed, 14 Aug 2024 04:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बस सर्विस शुरू होने से 24 गांव के 6 हजार लोगों को होगा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग एक साल से सरकारी बस सेवा का इंतजार कर रहे हैं। लोगों के अनुसार सीमावर्ती गांवों के ग्रामीण हर रोेज सांबा व जम्मू आते जाते हैं। नौकरीपेशा लोगों सहित स्कूल के छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी मोहिंदर पाल, पूर्व पंच संजीव चौधरी, नरेंद्र सिंह और प्रहलाद सिंह ने कहा कि एक साल से सीमावर्ती क्षेत्र में सरकारी बस सेवा का इंतजार कर रहे हैं। क्षेत्र के 24 गावों के कुल 6000 लोगों को इसकी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांव बैनगलाड से पंगदौर, मावा से होते हुए सांबा व वहां से जम्मू के लिए बस सेवा चलाई जानी चाहिए। इस बारे में उन्होंने एआरटीओ विभाग को भी मांगपत्र सौंपा था। मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में जम्मू कश्मीर के एलजी से भेंट उन्हें अपनी समस्या से अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन

हमारे विभाग की बात नहीं है। ग्रामीणों को चाहिए की वह ई-बस सर्विस विभाग से संपर्क करें। सभी क्षेत्रों में ई-बस सेवा लगाई जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र के लिए भी चल सकती है।
राजवर्धन सिंह बिलोरिया, इंस्पेक्टर एआरटीओ विभाग सांबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें