रियासी। जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित छोटी काशी कांसीपट्टा में सोमवती अमावस्या पर लोगों दरिया चिनाब में पवित्र स्नान किया। सुबह से ही छोटी काशी में लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। इस दौरान लोगों ने चिनाब दरिया में डुबकी लगाने के साथ ही प्राचीन शिव मंदिर में माथा टेका और वट वृक्ष की परिक्रमा कर मन्नतें मांगीं। गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्र कांसीपट्टा में स्थित इस स्थान को छोटी काशी के रूप में जाना जाता है।