जम्मू ।
बिजली के बिलों को लेकर चठा क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार आर एस पुरा रोड को चठा मोड़ के पास बंद कर दिया। लोगों का आरोप है हर महीने 7 से 8000 के बिल दिए जा रहे हैं। जबकि इतनी बिजली इस्तेमाल नहीं कर रहे । सुबह से ही लोगों ने मोड को बंद कर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस की आलाधिकारी मौके पर है। लोगों को समझने का प्रयास किया जा रहा है।