फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा कस्बे के वार्ड 10 की गली नालियां गंदगी से भरी, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के वार्ड 10 की गली नालियां गंदगी से भरी होने के चलते लोगों में भारी रोष बना हुआ है। स्थानीय निवासी प्रेम लता, नीलू संब्याल, आरती संब्याल, कृष्ण महाजन ने कहा कि मोहल्ले में साफ सफाई नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। नालियां गंदगी से भर चुकी हैं। कई बार अवगत करवाने के बाद भी सफाई नहीं की जा रही है। अब हालत यह है कि नालियों का गंदा पानी मार्ग पर बह रहा है। इससे आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं आने जाने वाले राहगीर भी परेशान हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि जब भी नप के अधिकारियों को समस्या सुनाई जाती है तो सफाई कर्मचारियों की कमी कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। उन्होंने जिला उपायुक्त से मांग की कि उनके मोहल्ले में सफाई की तरफ ध्यान दिया जाए और लोगों को गंदगी से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन

कोट
वार्ड 10 में सफाई के लिए नप के सफाई कर्मचारियों को कहा गया है। नप के सीईओ का तबादला हो गया है। नए सीईओ ने कार्यभार सभांला है। वार्ड 10 का मैं पार्षद रहा हूं और अपने स्तर पर सफाई कर्मियों को भेज रहा हूं। अगर गंदगी का ये आलम है तो मौके पर जाकर इसकी जांच करूंगा।
विज्ञापन

-पवन कोहली, पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद सांबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें