फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस अस्पताल में ईसाई समुदाय के लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सेंट पॉल सीएनआई चर्च और ऑल जेएंडके क्रिश्चियन सभा ने पुलिस अस्पताल जम्मू के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर ईसाई समुदाय से लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और रक्तदान किया।
विज्ञापन

सेंट पॉल चर्च सीएनआई के प्रेस्बिटेर रेव्ह विजय कुमार ने मानवता की सेवा करने के दिव्य आह्वान पर प्रकाश डालते हुए इस अवसर को आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि और प्रार्थनाओं से समृद्ध किया। उन्होंने युवा दाताओं की निस्वार्थता की सराहना की। पुलिस अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कोतवाल ने सार्थक पहल के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने रक्त दाताओं को प्रशंसा और प्रेरणा के प्रतीक के रूप में प्रमाण पत्र वितरित किए। न्यू प्लॉट यूथ, ग्रेस क्रिश्चियन ग्रुप, सीएनआई चर्च यूथ, अखनूर यूथ, बख्शी नगर यूथ, आनंद नगर युवाओं ने रक्तदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें