फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आरएस पुरा कॉम्प्लेक्स में दिनभर नहीं हुए लोगों के कामकाज

Wed, 11 Sep 2024 03:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवेन्यू कॉम्प्लेक्स में दिनभर चली नामांकन प्रक्रिया के चलते लोगों को नहीं जाने दिया कॉम्प्लेक्स के अंदर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। आरएस पुरा में नामांकन भरने के चलते तहसील में कार्य करवाने वाले लोगों को दिनभर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तहसील कॉम्प्लेक्स में ट्रेजरी, खाद एवं आपूर्ति विभाग व राजस्व विभाग से जुड़े कार्य करवाने पहुंचे लोगों को अंदर ही नहीं जाने दिया गया।
उम्मीदवारों की नामांकन प्रकिया रेवेन्यू कॉम्प्लेक्स में रखे जाने पर यहां पहुंचे लोगों को पुलिस ने तीन बजे के बाद आने को कहा। रेवन्यू कांप्लेक्स के ट्रेजरी व खाद एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में पहुचे पूर्व कर्मियों को जमा करवाए दस्तावेज के बारे में जानकारी देने के लिए जाना था, मगर उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। यही हाल खाद एवं आपूर्ति विभाग से जुड़े कार्यों को लेकर बना रहा। रेवेन्यु कांप्लेक्स के बाहर नियुक्त सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को तीन बजे के बाद आने को कहा।
विज्ञापन

चुनाव प्रकिया के कारण समय तीन बजे तय किया गया है, तो आरएस पुरा प्रशासन की तरफ से नोटिस निकालकर जानकारी देनी चाहिए थी। मगर ऐसा नहीं करने पर अधिकतर बुजुर्ग शाम चार बजे तक वहां पर रहे, मगर उन्हें भीतर नहीं जाने दिया गया।
चुन्नी लाल, सेवानिवृत्त
पेंशन के दस्तावेज जमा करवाने थे। मगर दिनभर इंतजार के बाद रेवन्यू कॉम्प्लेक्स में नहीं जाने दिया गया। उम्मीदवारों के नामांकन की प्रकिया एसडीएम कार्यालय में भी हो सकती थी मगर कॉम्प्लेक्स में बैठकर नामांकन पत्र की प्रकिया चल रही है।
विज्ञापन

अमरजीत कौर, बुजुर्ग
रेवन्यू अफसर शाही की मनमानी के चलते आम लोगों की दिक्कतों का समाधान करने के बजाय परेशान किया जा रहा है। दूसरी और चुनाव में उतरे उम्मीदवारों को इसकी जानकारी नहीं होने पर इसका समाधान करना चाहिए।
अजय डोगरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें