फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने दीया और मोमबत्ती जलाकर दिया एकजुटता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आव्हान पर रविवार रात 9:00 बजे लोगों ने घरों की लाइट बंद कर दीपक और मोबाइल टॉर्च जलाकर कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में एकजुटता का संदेश दिया। शहर के विभिन्न इलाकों में 9 बजते ही लोगों ने घरों की लाइटें 9 मिनट तक बंद रखी और कोरोना वायरस के साथ लड़ रहे मेडिकल स्टाफ व अन्य लोगों का धन्यवाद किया। इसी कड़ी में रायपुर दोमाना में महंत रोहित शास्त्री ने दीपकों को जलाकर 'किल कोविड 19' , लिखा। प्रकाश की महाशक्ति से कोरोना के अंधकार को हराने का संकल्प भी लिया। वहीं शहर के बेली चराना इलाके में भी लोगों ने घरों से बाहर आकर टॉर्च और मोमबत्ती दीपक जलाएं। इस दौरान लोगों ने बारिश के बीच कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एकजुटता का संदेश दिया। युवाओं ने भारत माता की जय और करोना वायरस मुर्दाबाद के नारे लगाए। बारिश के बीच लोग सपरिवार अपने घर की छत बालकनी और खिड़कियों पर आकर एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों ने कहा कि एकजुटता और सकारात्मक सोच ही इस महामारी से लड़ा जा सकता है। दौरान लोगों ने शंख और घंटी बजाकर भी एकजुटता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें