संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा /मीरा साहिब उपजिले के बजारो आर एस पुरा और मीरा साहब में किराना सब्जी व मेडिकल की दुकानें खुली होने पर घरों में जरूरत का समान खरीदने के लिए पहुंच रहे लोगl , ग्रामीण क्षेत्र से बाजारों में पहुंचने वाले लोगों से पुलिस द्वारा लगाए गए नाकों पर पूछताछ कर ही उन्हें तभी आगे भेजा जा रहा है कि उन्हें जरूरी सामान आदि खरीदना है l वहीं प्रशासन द्वारा लोगों से बार-बार आग्रह किया जा रहा है कि वह अपने घरों में ही रहे l न्यूज़ नंबर दो संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा एसडीपीओ आरएस पुरा शबीर अहमद खान तथा थाना प्रभारी जयपाल शर्मा ने आज आरएस पुरा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में ही रहे और सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों का पूरी तरह से पालन करें और जो कोई व्यक्ति भी नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी! उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र की जनता का पुलिस प्रशासन को सहयोग मिल रहा है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि आगे भी लोग प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे! उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना बजा के घरों से बाहर निकल रहे हैं जिन्हें पुलिस विभाग द्वारा चेतावनी दी गई है और अगर वह फिर भी नहीं माने तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी! उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ सभी नागरिकों को एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी!
बाजार में आए लोगों को समझाते हुए एसडीपीओ आर एस पुरा
- फोटो : AMAR UJALA
बाजार में आए लोगों को समझाते हुए एसडीपीओ आर एस पुरा