अनंतनाग/पाहलगाम। दक्षिण कश्मीर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात बेहद खराब कर दिए हैं। जिले का बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ चुका है। अनंतनाग के कई इलाकों में पानी भर गया है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। इसी बीच, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच मशहूर “पहलगाम का सेल्फी पॉइंट” भी बाढ़ की विनाशलीला का शिकार हो गया। लिद्दर नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से यह सेल्फी पॉइंट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इसका अस्तित्व लगभग खत्म हो गया है। संवाद