फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: धान लेकर मंडी पहुंच रहे जिले के किसान

Thu, 17 Oct 2024 05:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल मंडी में पहुंचा था कुल 2346 क्विंटल धान
विज्ञापन

इस साल 10 हजार क्विंटल धान का पहुंचने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के राजपुरा में धान खरीद मंडी में किसान धान लेकर पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार कि पिछले साल कुल 2346 क्विंटल धान ही मंडी में पहुंचा था। इस साल 10 हजार क्विंटल धान का पहुंचने का लक्ष्य है।
मोटे धान की कीमत 2300 रुपये क्विंटल है। मंडी में केवल मोटा धान ही खरीदा जा रहा है। किसान प्रेम पाल, कृष्ण लाल, सोम राज के अनुसार पहले वह बासमती धान ही लगाते थे। आंधी तूफान चलने पर धान को नुकसान होता था। कृषि विभाग के कहने पर अब वह मोटा धान ही लगा रहे हैं। इसका नुकसान कम और पैदावार अधिक होती है। वह धान की कटाई कर धान मंडी में ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटे धान की खरीद के लिए किसान अपनी फसल मंडी में ला रहे हैं। किसानों को पहले ही जागरूक किया था। किसानों की आईडी बनाई जाती है। तीन चार दिन बाद किसानों के खाते में ही धन भेज दिया जाता है। 1600 क्विंटल से अधिक धान मंडी में पहुंचा है।
नरेश रैणा, एसडीएओ कृषि विभाग सांबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें