रियासी। ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल रियासी में बुधवार को अंतर जोन जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें अंडर-14 और 17 वर्ग के कैरम और चेस के मुकाबले हुए। इसमें पौनी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को अपने नाम किया है। अंडर-14 चेस के मुकाबले में पौनी ने माहौर को हराया। अंडर-17 के मैच भी पौनी की टीम ने रियासी को पराजित किया। कैरम के अंडर-14 आयु वर्ग में अरनास ने रियासी पर जीत दर्ज की, जबिक अंडर-19 में पौनी के विद्यार्थीयों ने अच्छा खेल दिखाते हुए रियासी जोन को मात दी। स्कीपिंग में भी पौनी के छात्र छाए रहे। अंडर-17 में रवजोत सिंह और अंडर-19 में पुष्पेंद्र सिंह ने जीत हासिल की। इस मौके पर एसीडी अनिरुद्घ राय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिला खेल अधिकारी सुभाष चंद्र ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी हिस्सा लेने का आह्वान किया।