पौनी। लगातार खराब मौसम के चलते व वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन के बाद शिवखोड़ी धाम में यात्रा को पूर्ण तरीके से शनिवार को भी बंद रखा गया। श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड रनसू के प्रबंधक तरसेम लाल शर्मा ने बताया कि शनिवार की रात को भी ट्रैक पर कुछ स्थानों पर भूस्खलन हुआ। इसे बाद में साफ करा दिया गया है। जैसे ही मौसम साफ होता है और जिला विकास आयुक्त का निर्देश मिलता है तो यात्रा को शुरू कर दिया जाएगा। संवाद