दोमाना। भलवाल के रांजण इलाके में भ्रष्टाचार के आरोप में पटवारी के खिलाफ सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। पटवारी नरेंद्र कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। हालांकि यह रिश्वत किससे और किस काम को करने के लिए ली गई थी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बता दें कि 11 अक्तूबर को उपायुक्त जम्मू ने पटवारी नरेंद्र कुमार को तहसीलदार कार्यालय मढ़ में अटैच किया था। मंगलवार को जब वह रंजन इलाके में अपना कार्यभार संभालने गए थे तभी सीबीआई ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार पटवारी की जेब से 20 हजार रुपये और उसकी गाड़ी से 50 हजार रुपये रिश्वत के मिले। मौके से रिश्वत की रकम जब्त की गई और आरोपी को हिरासत में लिया गया। संवाद