फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो साल में 600 मीटर रास्ते में दबा दिए 30 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पुराने शहर के पटेल बाजार में दो साल में 600 मीटर रास्ते में तीसरी बार खोदाई कर दी गई। सीवरेज लाइन, पेयजल पाइप और अब नाली के लिए काम हो रहा है। पहले दो बार टाइलें उखाड़ी गईं और दो बार बिछाई गईं। अब नाली के लिए फिर टाइलें उखाड़ दी। अब तक 30 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत हर बार नया प्रोजेक्ट आ रहा है। ऐसे में पहले हुए काम का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों के टैक्स की राशि की सीधे तौर पर बर्बादी हो रही है।
सीवरेज लाइन बिछाने का काम मई 2021 में हुआ। जनवरी 2022 में पेयजल पाइपलाइन बिछाई गई। सीवरेज से पहले टाइलें लगाई गई थी, जिन्हें तोड़ दिया गया। काम पूरा होने के बाद नई टाइलें बिछाई गई, जिन्हें पेयजल पाइपलाइन के लिए उखाड़ा गया और दोबारा से लगाया गया। अब नाली के लिए टाइलें उखाड़ दी। हालांकि नगर निगम की ओर से एक साथ सभी काम करवाने के निर्देश दिए थे। इस बारे में सदन में भी कई बार फैसला लिया जा चुका है, मगर अभी भी पुरानी तर्ज पर काम चल रहा है। एक काम पूरा होने के बाद दूसरे के लिए खोदाई की जा रही है। कायदे से पहले एक साथ एस्टीमेट बनने चाहिए, फिर काम शुरू हो।
विज्ञापन

ज्यूल चौक, बाहु फोर्ट रोड व यूनिवर्सिटी रोड पर भी हुई थी लापरवाही
ज्यूल चौक पर भी रास्ते को दो बार उखाड़ा था। इसी तरह बाहु फोर्ट सड़क को सीवरेज, पाइप बिछाने, नाली बनाने के लिए चार बार तोड़ा गया। इसके बाद बावे मोड में भी सड़क को दो बार तोड़ा और बनाया गया। यूनिवर्सिटी रोड सात बार बनाई गई।
विज्ञापन



हाउस में मसले को कई बार उठा चुके हैं। तमाम काम एक साथ होने चाहिए। अलग-अलग काम होने के कारण पैसों की बर्बादी होने के साथ लोगों और दुकानदारों को परेशानी आ रही है।
- सुनीता कौर, पार्षद, वार्ड-चार
अलग-अलग परियोजना के तहत काम चल रहे हैं। जानकारी ली जाएगी और एक साथ काम करवाने के निर्देश दिए जाएंगे।
- राजेश संवरिया, संयुक्त आयुक्त वर्कर्स
परियोजना के तहत एक साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। अगर बार-बार खोदाई होगी तो राशि की बर्बादी होगी। इस पर अधिकारियों को कहा जाएगा।
- राजेंद्र शर्मा, मेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें