फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

64 रंगरूट जोश एवं उत्साह के साथ बीएसएफ में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गाम। बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र हुम्हामा में शनिवार को पॉसिंग आउट परेड हुई, जिसमें 64 रंगरूटों (जीडी) ने देश सेवा की कसम खाई। इस अवसर पर आईजी बीएसएफ, एफटीआर कश्मीर राजा बाबू सिंह मुख्य अतिथि थे। एसटीसी कश्मीर के कमांडेंट विदुर भारद्वाज ने उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने बीएसएफ भर्ती कांस्टेबलों की पॉसिंग आउट परेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने रंगरूटों को ट्रेड्समैन से कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) में परिवर्तित करके अपने बीएसएफ करियर में एक कदम आगे बढ़ने के लिए सराहना की और उन्हें साहस और उत्साह के साथ राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया। आईजी बीएसएफ कश्मीर एफटीआर ने रंगरूटों के जीवन और आगे की सेवा में उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें