फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कांग्रेस अध्यक्ष का सिक्योरिटी एस्कॉर्ट हटाने से कार्यकर्ता नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष एवं सदन में पार्टी के नेता तारिक हमीद कर्रा का सिक्योरिटी एस्कार्ट हटाने का आरोप लगाया है। पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने कहा कि विधायक जीए मीर समेत अन्य पार्टियों के भी कुछ नेताओं का एस्कार्ट हटा दिया गया है। आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सहित विधायकों की सुरक्षा से समझौता किया गया है। पार्टी इस मुद्दे को विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों जगह जोर-शोर से उठाएगी। गृह मंत्रालय और एलजी के पास भी शिकायत दर्ज की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह भी बताना चाहिए कि कितने भाजपा विधायक और पुलिस अधिकारियों का सिक्योरिटी एस्कार्ट हटाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें