जम्मू यूनिवर्सिटी स्नातक पार्ट वन की सेमेस्टर परीक्षाएं अब चुनाव के बाद होंगी। कालेजों में मतगणना एवं मतदान प्रक्रिया के मद्देनजर परीक्षा नियंत्रक प्रो. केशव शर्मा के साथ हुई डिग्री कालेजों के प्रिंसिपलों की बैठक में यह फैसला लिया गया। गौरतलब है कि इसी शिक्षा सत्र से जम्मू यूनिवर्सिटी की ओर से स्नातक प्रथम वर्ष से सेमेस्टर सिस्टम को लागू किया गया है।