फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार कर्मचारी को समय पूर्व कर सकती है रिटायर-डॉ. जितेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार किसी कर्मचारी को समय पूर्व रिटायर कर सकती है। इस संबंध में नियमों को प्रभावी बनाया गया है। लोकसभा में सोमवार को एक प्रश्न के जवाब में मंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया की समीक्षा का उद्देश्य प्रशासनिक मशीनरी को मजबूत और सक्षम बनाए रखना है। वहीं डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में एक अन्य कार्यक्रम में डेस्टिनेशन नार्थ ईस्ट-2020 महोत्सव के लिए लोगो और गीत का अनावरण किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र कोविड-19 के बाद भारत का पसंदीदा पर्यटन और व्यावसायिक स्थल के रूप में उभरेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें