फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग के लिए बनाए चार स्थान, अमल एक पर भी नहीं

विज्ञापन
सांबा किले के बाहर खडे वाहन - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। कस्बे में पार्किंग के चार स्थानों के प्रस्ताव बनाए गए हैं, लेकिन अभी तक धरातल पर एक भी नहीं उतर सका है। इसके लिए अब शनिवार को नगर परिषद अध्यक्ष व पार्षद उपायुक्त से मुलाकात कर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

महाराजा हरि सिंह चौके पर ऐतिहासिक किले के बाहर खाली स्थान पर पार्किंग बनाई गई थी। इसका टेंडर भी हुआ। इसकी प्रक्रिया चार माह तक काम चली। उसके बाद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया कि पार्किंग के लिए धन नहीं देंगे। उसके बाद टेंडर किए ठेकेदारों ने पार्किंग का काम छोड़ दिया। अब ऐसे ही लोग अपनी मर्जी से वाहन खड़े कर रहे हैं। कस्बे में दो निजी वाहन पार्किंग है। नगर परिषद की ओर से चार स्थान चिह्नित किए हैं। जिनका प्रस्ताप बनाया गया है।
-------
महाराजा हरि सिंह चौक के आसपास बेतरतीब वाहन खड़े रहते हैं। बाजार में आने जाने की भी परेशानी रहती है। कई बार एंबुलेंस के चालक को मरीजों को ले जाने की दिक्क्तें होती हैं। बेतरतीब खड़े वाहनों से अस्पताल की ओर जाने वाले लोग भी परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

-रंधीर सिंह, स्थानीय निवासी
------
बाजार पहले से ही सिकुड़ रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों के लिए वाहनों को पार्क करने में दिक्कतें बनी रहती हैं। कई बार तो ग्राहक बिना समान लिए ही लौट जाते हैं। हमारा सोने के जेवरात का कारोबार है। ग्राहक वाहन लेकर पहुंचते हैं, लेकिन वाहन खड़ा करने के लिए स्थान ही नहीं होता है। दुकान के सामने पहले से ही वाहन लगा होता है। ऐसे में ग्राहक असमंजस में पड़ जाता है।
-राकेश कुमार, स्वर्णकार, सांबा
------
हाईवे पर फ्लाईओवर का काम चल रहा है। ऐसे में मुख्य चौक पर बेतरतीब वाहनों के खडे़ रहने से कारोबार में भी कमी बनी है। यदि पार्किंग की व्यवस्था हो तो वाहन खड़े कर ग्राहक आराम से सामान की खरीदारी कर सकते हैं।
-राहुल, हलवाई, मुख्य चौक, सांबा।
-------
हमने चार स्थान चिह्नित किए हैं। कस्बे के पुराने बाजार के लिए किले के साथ की भूमि, पहाड़ी क्षेत्रों से आने वालों के लिए बिजली विभाग कार्यालय की भूमि, मुख्य चौक पर लगने वाले वाहनों के लिए पावर हाउस के निकट की भूमि और बॉर्डर क्षेत्र से आने वाले वाहनों के लिए सरकारी हासस स्कूल के निकट मैदान पर पार्किंग का प्रस्ताव बनाया गया है।
-पवन कोहली, अध्यक्ष नगर परिषद, सांबा।
------
मुख्य चौक हाईवे पर यातायात पुलिस के जवान तैनात रहते हैं। ताकि बेतरतीब लगे वाहनों को सही स्थान पर पार्क कराया जा सके। आगामी दिन त्योहारों के हैं। ऐसे में यातायात पुलिस वाहन चालकों को भी जागरूक कर रही है कि सही ढंग से वाहनों को पार्क किया जाए। ताकि अन्य लोगों को परेशानी न बने।
विज्ञापन

-घन श्याम सिंह, डीटीओ, यातायात विभाग, सांबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें