फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: परेड मैदान में घास का बसेरा, क्रिकेटरों की राह में अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। परेड क्रिकेट ग्राउंड में खिलाड़ी कम और मवेशी ज्यादा दिखते हैं, क्योंकि यहां बड़ी-बड़ी घास उगी है, जिससे खेलने में परेशानी आ रही है। जम्मू के क्रिकेटर विनय कुमार ने बताया कि वे हर रोज यहां प्रैक्टिस करने आते हैं, लेकिन मैदान खेलने लायक नहीं है। गेंद घास में चली जाए तो ढूंढने में ही समय बीत जाता है। शौचालय भी बदहाल है। पीने के पानी की भी उचित व्यवस्था नहीं है। बावजूद इसके नगर निगम और खेल विभाग ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन

राहुल कुमार ने बताया कि यहां एक तरफ ही फ्लड लाइट लगी है, दूसरी तरफ अंधेरा रहता है, जिससे शाम ढलने के बाद खेलना मुश्किल हो जाता है। घास में सांप और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं का डर बना रहा है। मैदान के कई जगह बरसात का पानी जमा है। खिलाड़ी अभय ने कहा कि लोग पशु चराने के लिए छोड़ देते हैं, जिससे हर तरफ गोबर बिखरी है। राहुल शर्मा, अरशद, विशंभर और अन्य खिलाड़ियों ने नगर निगम और खेल विभाग से मांग की है कि इस पर ध्यान देकर जल्द घास की कटाई की जाए। रोशनी की व्यवस्था हो, ताकि शाम ढलने के बाद भी वे प्रैक्टिस कर सकें। शौचालय की हालत भी सुधारी जाए।
विज्ञापन





खेल मैदान में घास की कटाई के लिए डिप्टी मेयर से बात हुई है। दो-तीन दिन के भीतर घास काट दी जाएगी। शौचालय की भी मरम्मत करवाई जाएगी।
- अनिल कुमार, पार्षद, वार्ड-10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें