परगवाल। किश्तवाड़ के चिशोती में आई प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले श्रद्धालु की आत्मिक शांति के लिए सीमा क्षेत्र परगवाल के गांव हमीरपुर कोना में रविवार को युवाओं ने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर हादसे में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए दुआ की गई और घायल लोगों के जल्द स्वास्थ्य की कामना की गई। इस मौके पर संतराम नाथ, पवन सिंह मन्हास, राजेश सिंह काली, सत शर्मा समेत काफी संख्या में युवा मौजूद थे। संवाद