फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: परगवाल में पुलिस ने हिरासत में लिया संदिग्ध

Sat, 29 Nov 2025 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
परगवाल में पकडा गया संदिग्ध
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में शुक्रवार को बीएसएफ ने एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार बीएसएफ की 195वीं वाहिनी के जवानों ने सरहद पर तारबंदी के पास किसी संदिग्ध को घूमते देखा और उससे पूछताछ की। पूछताछ में वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका जिसके बाद बीएसएफ ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। संदिग्ध अपना नाम साजन टैटे पिता का नाम गोविंद टैटे, पता वरजूली, ठाकुरबारी असम बताया। तलाशी लेने पर उससे किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें