परगवाल के मुख्य बाजार में उखडी सडक
परगवाल। मुख्य बाजार के दुकानदारों ने बाजार में तारकोल बिछाने की मांग की है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में तारकोल उखड़ने से दिनभर धूल मिट्टी उड़ती रहती है। खासकर जब वाहन सड़क से गुजरते हैं तब स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है। इसको लेकर वह परेशान हैं। स्थानीय दुकानदार विश्वामित्र, गुलशन भाटिया, सुभाष चंद्र ने बताया कि सालभर पहले जल शक्ति विभाग ने हर घर शुद्ध जल पंहुचाने के इरादे से बाजार में मुख्य मार्ग खोदकर नई पाइप लाइन बिछाई थी। मगर खोदाई किए गए स्थानों पर अभी तक तारकोल नहीं बिछाई गई है। इससे यह समस्या पैदा हुई है। संवाद