एग्रीथॉन में तीसरा स्थान हासिल करने वाली परेड कॉलेज के विद्यार्थी फोटो विवि
जम्मू। सरकारी महिला कॉलेज परेड के डिजाइन योर डिग्री प्रोग्राम को एग्रीथॉन में तीसरा पुरस्कार मिला है। एग्रीथॉन शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (स्काॅस्ट) जम्मू में हुआ था। इसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों के उच्च शिक्षण संस्थानों से विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
कार्यक्रम में तीन चरणों में चयन किया गया। महिला कॉलेज परेड के डिजाइन योर डिग्री प्रोग्राम में छात्रा सेहरिश अल्ताफ, तरुणप्रीत कौर और हरि प्रिया के साथ रसायन विज्ञान की सहायक प्रोफेसर डॉ. गुरप्रीत कौर ने फार्म मशीनीकरण, डिजिटल कृषि और स्वचालन में नवाचार विषय के अंतर्गत किफायती मानवीय मधुमक्खी विष निष्कर्षण नामक एक अभिनव परियोजना प्रस्तुत की।
उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें तीसरा पुरस्कार मिला, जिसमें प्रशंसा प्रमाण पत्र, ट्रॉफी और 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रविंदर कुमार टिक्कू ने डिजाइन योर डिग्री टीम की प्रशंसा की। इस परियोजना का मार्गदर्शन जूलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विकास डोगरा और रसायन विज्ञान की सहायक प्रोफेसर डॉ. गुरप्रीत कौर ने संयुक्त रूप से किया। ब्यूरो