जीएमसी जम्मू में हुई कार्यशाला में पेपर प्रस्तुति में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
जम्मू। जीएमसी में मेडिकल जनरल में वैज्ञानिक पेपर लेखन पर हुई कार्यशाला व सीएमई में संकाय श्रेणी में मूल पेपर प्रस्तुति में डॉ. नायर फुरकान एसआर सर्जरी को प्रथम पुरस्कार दिया गया। डॉ. अमरजीत एसआर फार्माकोलॉजी को दूसरा, डॉ. नवनीत नाज एपी पैथोलॉजी को तीसरा पुरस्कार मिला। पोस्ट ग्रेजुएट वर्ग में डॉ. हिमल कौल पीजी कम्युनिटी मेडिसिन को पहला, डॉ. बुरहान हामिद को दूसरा और डॉ. विपन खजूरिया पीजी नेत्र विज्ञान को तीसरा पुरस्कार दिया गया। प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता ने कहा कि ऐसी वर्कशाप से चिकित्सा क्षेत्र में अनुभव साझा करने का मौका मिलता है। यहां डॉ. विशाल टंडन राज्य नोडल अधिकारी एनएएमएस, डॉ. सुमन कोतवाल, डॉ. आशिमा बडियाल मौजूद रहे। ब्यूरो