फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 12वीं कक्षा के छात्रों को 11वीं का प्रश्नपत्र, परीक्षा केंद्रों पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की परीक्षा के दौरान 12वीं कक्षा के छात्रों को 11वीं का प्रश्नपत्र थमा दिया गया। इस पर कस्बे के परीक्षा केंद्रों में छात्रों ने हंगामा कर दिया। अभिभावक पवन शर्मा का कहना है कि इससे बोर्ड की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस लापरवाही के लिए सख्त कार्रवाई की जाए। अतुल गुप्ता ने कहा कि बोर्ड को परीक्षा के दौरान सही व्यवस्था करनी चाहिए, छात्रों को परीक्षा के दौरान दिक्कतों का सामना न करना पड़े। जब बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र की पैकिंग में त्रुटि के चलते यह गलती हुई। कहा कि निर्धारित परीक्षा रद्द कर दी गई है और नई तारीख जल्द ही जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें