जम्मू। प्रदेश में उग्रवाद की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की। सोमवार को चेयरमैन हर्ष देव सिंह और पार्टी सदस्यों ने हंदवाड़ा में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए सेना और पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि दी। सिंह ने कहा कि देश हमेशा उन बहादुर का आभारी रहेगा जिन्होंने देश और उसके ध्वज के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। इस दौरान दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। हर्ष देव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नाकामी के कारण लगातार सीमा पार से घुसपैठ बढ़ रही है। भाजपा शासन ने आतंकवादी हमलों में हमारे अधिक सैनिक शहीद हो रहे हैं। ब्यूरो