फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गीले नोट मिलने से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के सरवाल इलाके के राजपुर में गली पर मिले नोट से दहशत फैल गई। दरअसल, यह नोट गीले थे। ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली कि नोटों को थूक लगाकर फेंका गया है। यह किसी की शरारत या फिर किसी जमाती की करतूत हो सकती है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने नोटों को जब्त कर लिया है। जिनको जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार दोपहर पुलिस को इस बात की जानकारी मिली। चौकी प्रभारी विश्व प्रताप सिंह का कहना है कि दो नोट मिले थे। इनमें एक नो 200 रुपये और दूसरा दस रुपये का था। नोट दोनों ही गीले थे। अब यह पता लगाना मुश्किल है कि नोट गीले कैसे हुए। बहरहाल, कोरोना महामारी और मौजूदा हालात को देखते हुए नोटों को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जा रही है। ताकि पता लगाया जा सके कि यह नोट किसी द्वारा फेंके गए हैं या फिर किसी के गिर गए । पुलिस गहनता से इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि पिछले कई दिनों से तरह तरह की अफवाहें फैल रही हैं। जब से दिल्ली के तब्दीली मरकज का मामला सामने आया है। तबसे इस तरह की अफवाहें फैल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें