फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: अरनिया के पिंडी कदवाल में पाकिस्तानी बैनर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप, पुलिस ने कब्जे में लिया

Fri, 16 Dec 2022 11:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुलिस जांच में पता चला कि बैनर पाकिस्तान की तरफ से उड़कर आया था। उसमें उर्दू में लिखा था कि स्पोर्ट्स फेस्टिवल सियालकोट कॉलेज की तरफ से सबको आमंत्रित किया जाता है।
विज्ञापन
अखनूर पुलिस ने इस बैनर को कब्जे में लिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरनिया के गांव पिंडी कदवाल में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने पाकिस्तान की तरफ से आए एक बैनर को देखा गया। देखते ही देखते वह बैनर एक मकान से टकराकर नीचे गिर गया।

विज्ञापन


तभी स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो वह पाकिस्तान की तरफ से उड़कर आया बैनर था। उसमें उर्दू में लिखा था कि स्पोर्ट्स फेस्टिवल सियालकोट कॉलेज की तरफ से सबको आमंत्रित किया जाता है।

उसके बाद लंच करने के लिए स्पोर्ट्स फेस्टिवल सियालकोट-2022 गवर्नमेंट ग्रेजुएट कॉलेज सियालकोट में आमंत्रित किया जाता है। पुलिस ने इलाके की छानबीन की और बैनर अपने साथ थाने ले गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दीपक कटोच ने बताया कि पाकिस्तान से आए बैनर के बारे में जैसे ही उन्हें सूचना मिली वह मौके पर गए तो देखा कि वह किसी स्पोर्ट्स फेस्टिवल का बैनर था।
विज्ञापन


अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह उड़कर आ गया है। मौके पर छानबीन की गई है, लेकिन आपत्तिजनक कुछ भी नहीं मिला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें