फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पंचायत चुनाव की तैयारी, वोटर सूची का पुनरीक्षण 21 से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लद्दाख में पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला पंचायत अधिकारी, लेह ने बताया कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान 21 जुलाई से शुरू होकर 15 सितंबर 2025 तक चलेगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के प्रशासनिक सचिव के निर्देश पर यह प्रक्रिया सभी पंचायत क्षेत्रों में चलाई जाएगी। तहसीलदारों और खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रत्येक पंचायत में तय कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराएं। 21 जुलाई से पंचायत की प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। इसी दिन से 18 अगस्त तक सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन व स्थानांतरण को लेकर दावे व आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें