पंपोर। वन्यजीव विभाग की टीम ने मंगलवार को पंपोर के शार शाली क्षेत्र में पानी के गड्ढे में फंसे एक काले भालू को सफलतापूर्वक बचाया।सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और ट्रैंक्विलाइजर व जाल का उपयोग कर भालू को सुरक्षित बाहर निकाला। अधिकारियों ने बताया कि भालू को बाद में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। संवाद