आरएस पुरा। जम्मू कश्मीर एथलीट एसोसिएशन ने जम्मू विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। इसमें न्यू पब्लिक ब्रिलिएंट सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस पर प्रबंधन ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। प्रधानाचार्य प्रमोद खजुरिया ने बताया कि प्रतियोगिताओं में छात्रों ने स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक हासिल किए। छात्रा पल्लवी चौधरी और कृष्णा ने शॉट पुट स्वर्ण पदक हासिल किया। सर्वजीत हीरा ने रजत, समीर कुमार ने दौड़ प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया। खजूरिया ने बेहतर स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मुबारकबाद दी। कहा कि स्कूल में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को उजागर करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी जो खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई थी उसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतर स्थान हासिल किया था। इस मौके पर स्कूल स्टाफ के सदस्य नीना खजुरिया, शीतल वर्मा, बलवीर कौर तथा शालू सहगल मौजूद रहे।